ट्रेंडिंगवायरल वीडियो

Vimal Ice Cream प्रेमियों के लिए शख्स बना रहा खास Ice Cream, लोग बोले उसको थूके या निगले

आजकल आए दिन हमारे देश में लोग एक से बढ़कर एक खाने की डिश बनाते है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जो खाने की चीजों के साथ ऐसा एक्सपेरिमेंट करते है की आम जनता के मुंह से निकलता है “छी”!

Vimal Ice Cream: अगर आप गुटखा खाने के शौकीन है तो आपको ये टैगलाइन तो मुंह जुबानी याद होगी ‘बोलो जुबां केसरी’ और ‘दाने-दाने में है केसर का दम’। इनमें से पहली टैगलाइन आपको तब भी पता होगी अगर आप गुटखा नहीं खाते होंगे। टीवी, या फिर इंटरनेट पर इसका ऐड भी आपने जरूर देखा होगा। ये विमल नाम के पान मसाला का विज्ञापन(Vimal Ice Cream) है। देश में गर्मी के तेवर बढ़ते जा रहे है। ऐसे में पारा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। गर्मी से परेशान होकर लोग अक्सर आइसक्रीम खाना पसंद करते है। अगर आप भी आइसक्रीम के दीवाने है तो सोशल मीडिया पर विमल आइसक्रीम का वायरल वीडियो देखकर आपके मुंह से निकलेगा छ पर बड़ी ई की मात्रा छी।

हाल ही में एक व्यक्ति ने विमल पान मसाले का इस्तेमाल आइसक्रीम बनाने में किया है। ये अजीबोगरीब डिश बनाकर उसने दूसरों का खूब मनोरंजन किया है क्योंकि सोशल मीडिया पर इसे देखकर कमेंट करने वालों की बाढ़ सी आ गई है।

Also Read: Arvind Kejriwal के साथ क्या Tihar Jail जेल में हो रही बड़ी साजिश

विमल पान मसाला आइसक्रीम की वायरल वीडियो पर डाले नजर

इंस्टाग्राम अकाउंट @who_piyush98 पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक व्यक्ति विमल से आइसक्रीम बनाते हुए नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आजकल लोग अजीबोगरीब डिशेज बनाते रहते हैं। लेकिन इस वीडियो ने सभी हदे पार कर दी है। यही वजह है कि शख्स की ये डिश भी काफी चर्चा में आ गई है। आप भी वीडियो पर नजर डाले कि कैसे इस डिश को शुरू से बनाया गया है।

Also Read: Uttarakhand Crime: राज्य में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Piyush Singh (@who_piyush98)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button