झारखंड को मिली सातवीं एशियन विमेंस हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी, 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगा टूर्नामेंट

रांची, 22 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड को 7वीं एशियन विमेंस हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। यह प्रतिष्ठित इंटरनेशनल टूर्नामेंट पहली बार भारत में हो रहा है।

यह टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांची में आयोजित होगा और झारखंड सरकार इसकी प्रायोजक होगी। इसे लेकर हॉकी इंडिया और झारखंड सरकार के बीच मंगलवार को एमओयू हुआ।

झारखंड सरकार ने आयोजन के लिए हॉकी इंडिया को 10 करोड़ का चेक भी सौंपा। इस मौके पर राज्य के खेल मंत्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की एवं महासचिव भोलानाथ सिंह मौजूद रहे।

एमओयू के बाद टूर्नामेंट के लोगो का विमोचन किया गया। टूर्नामेंट का नाम झारखंड विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची-2023 होगा।

हॉकी इंडिया की ओर से आधिकारिक तौर पर बताया गया कि चैंपियनशिप में मौजूदा चैंपियन जापान, उपविजेता साउथ कोरिया, चीन, मलेशिया, थाईलैंड और मेजबान भारत की टीमें हिस्सा लेंगी। इनके बीच कुल 21 मैच खेले जाएंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि भारत में पहली बार आयोजित होने जा रहे महिला एशिया चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाली एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला हॉकी टीमों का स्वागत करना, हमारे लिए सम्मान और गर्व की बात होगी।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने हॉकी के विकास में झारखंड सरकार की ओर से मिल रहे सहयोग के प्रति आभार जताया।

एशियन हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष डातो फुमियो ओगुरा ने कहा कि हम रांची में विश्वस्तरीय हॉकी टूर्नामेंट के शानदार आयोजन की उम्मीद कर रहे हैं।

–आईएएनएस

एसएनसी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button