ट्रेंडिंगदेशराजनीति

Farmers Protest में क्या Rahul Gandhi होंगे शामिल; रेलवे ट्रैक भी जाम करेंगे किसान

किसान और पुलिस एक बार फिर आमने सामने आ गए हैं। बीते दिन मंगलवार को पंजाब से दिल्ली की ओर कूच रहे किसानों का आंदोलन हिंसक रूप में बदल रहा है। इसी बीच राहुल गांधी के किसान आंदोलन में हिस्सा लेने की बाते सामने आ रही हैं।

Farmers Protest: अन्नदाता किसान और शासन-प्रशासन एक बार फिर से आमने-सामने आ गए है। पंजाब-हरियाणा के किसान मुख्य रूप से इस आंदोलन में शामिल है। सभी किसान दिल्ली मार्च पर निकले है। किसानों की दिल्ली मार्च करने की वजह वर्ष 2020 में पारित नहीं हो पाए कृषि कानून से संबंधित है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए। किसानों को पेंशन की सुविधा हो और फसल बीमा दिया जाए। किसान और मजदूरों की कर्ज माफी की मांग भी हो रही है। सबसे प्रमुख मांग ये है कि 2020 में हुए किसानों के प्रदर्शन के दौरान जिन लोगों पर केस दर्ज किए गए थे, उन्हें रद्द कर दिया जाए। 

राहुल गांधी भी हो सकते है प्रदर्शन में शामिल

झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बुधवार को शुरू होने वाला दूसरा चरण रद्द कर दिया गया है। पार्टी के एक पदाधिकारी द्वारा यह जानकारी दी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के कारण कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। 

कल पंजाब में रेल रोको आंदोलन करेंगे किसान

आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसके विरोध में अब किसानों ने कल पंजाब में रेल रोको आंदोलन का फैसला लिया है। किसानों ने कहा कि वह कल पंजाब में रेलवे ट्रैक जाम लगाएंगे। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button