ट्रेंडिंगदेश

आखिर क्यों Indian Navy और 23 पाकिस्तानी X पर कर रहा ट्रेंड?

आज इंडियन नेवी एक्स ऐप पर ट्रेंड कर रहा है। इंडियन नेवी के साथ-साथ 23 पाकिस्तानी भी ट्रेंड कर रहा है। यह मामला अरब सागर से संबंधित है। आइए जानते है इसके पीछे की वजह।

Indian Navy: आज इंडियन नेवी 23 पाकिस्तानी के साथ X ऐप पर ट्रेंड कर रहा है। #IndianNavy के साथ ऐप पर एक के बाद एक पोस्ट यूजर्स द्वरा शेयर किए जा रहे है। यह सारा मामले अरब सागर से संबंधित है। जहा इंडियन नेवी ने 12 घंटे के कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ईरानियन मछली पकड़ने वाले  जहाज से 23 पाकिस्तानी दल को सुरक्षित बचा लिया। इस जहाज को सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने हाईजैक कर लिया था। इंडियन नेवी के प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ईरानी जहाज में नौ समुद्री लुटेरे मौजूद थे। यह लुटेरे सोमालिया देश के लोग है जिनके बारे में आर्टिकल में आगे पढ़ेंगे।

इंडियन नेवी के प्रवक्ता ने दी जानकारी

इंडियन नेवी के प्रवक्ता की ओर से इस बारे में विस्तृत तरीके से जानकारी दी गई कि “आईएनएस सुमेधा ने शुक्रवार तड़के एफवी ‘अल कंबर’ को रोका और बाद में अभियान में मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल से जुड़ गया। 12 घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के बाद समुद्री लुटेरों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर होना पड़ा। जहाज में करीब नौ समुद्री लुटेरे सवार थे। घटना के दौरान, ईरानी जहाज सोकोट्रा से 90 एनएम दक्षिण पश्चिम में था। भारतीय नौसेना ने कहा कि हम समुद्री सुरक्षा के लिए राष्ट्रीयता की परवाह नहीं करते। हम समुद्री सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।” 

कौन है समुद्री लुटेरे?

अरब सागर में ईरानियन मछली पकड़ने वाले जहाज को हाईजैक करने वाले समुद्री लुटेरे सोमालिया देश के हैं। सोमालिया अफ्रीका के पूर्वी किनारे पर स्थित एक देश है। सोमालिया ऐसा देश के समंदर में बड़ी तादाद में मछलियां हैं। 1900 से पहले सोमालिया के लोग छोटी-छोटी नावों में मछली पकड़ते थे और अपनी जीवनयापन करते थे। लेकिन 1900 के बाद उनके सामने विदेशी कंपनियों के बड़े-बड़े ट्रॉलर आकर खड़े हो गए। ऐसे में वहां के लोगों का रोजगार छीनने लगा था। इससे परेशान होकर 1990 के बाद सोमालिया देश के लोगों ने हथियार उठा लिए और समुद्री लुटेरे बन गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button