ट्रेंडिंगदेशराजनीति

Arvind Kejriwal के आवास पर ED के छापे का क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती है। इस बात का दावा आप पार्टी के नेता खुद कर रहे हैं। यह पूरा मामला शराब घोटाले का है, जिसको लेकर अरविंद केजरीवाल तीनों बार ईडी के सामने पेश नहीं हुए है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज शायद ईडी गिरफ्तार कर सकती है। यह दावा आम आदमी पार्टी कर रही है। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए आज गुरुवार सुबह से ही AAP मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होने शुरू कर दिया है।

ED ने कुछ खबरों को बताया अफवाह

ईडी सूत्रों की जानकारी के अनुसार ऐसी कुछ खब़रे है जो केवल अफवाह बताई जा रही है। बता दे कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल के आवास पर छापेमारी की खबरों को अफवाहों बताया है। साथ ही अधिक जानकारी के में यह भी बात सामने पेश करते हुए बताया कि आज भी ऐसी कोई योजना नहीं है। 

शराब घोटाले में फंसे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल बीते लंबे वक्त से शराब घोटाले में फंसे हुए है। जिस पर ईडी ने केजरीवाल को तीन बार समन जारी कर दिया है, लेकिन अब तक सीएम ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। हालांकि, तीनों बार केजरीवाल ने ईडी को लिखित जवाब भेजा है और जांच में सहयोग करने की बात कही है।

आप नेता कर रहे दावा

AAP नेता दावा कर रहे है कि ईडी आज अरविंद केजरीवाल के आवास पर रेड मार सकती है। इसके साथ ही उनकी गिरफ्तारी भी कर सकती है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल के घर आज ईडी की छापेमारी हो सकती है,  उन्हें अरेस्ट किया जा सकता है। 

बीजेपी ने किया पलटवार

AAP के इन आरोपों पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा है कि आतिशी या AAP के दूसरे नेताओं को मनोहर कहानियां गढ़ने में बहुत में बहुत मजा आता है। आपके लिए विपश्यना महत्वपूर्ण है, कानून नहीं। एमपी चुनाव महत्वपूर्ण है, कानून नहीं। अरविंद केजरीवाल अपने आपको कानून से ऊपर मानते हैं।  

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button