मौसम

मौसम अपडेट : चकराता में हुआ हुई सीज़न की पहली बर्फ़बारी

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित आस-पास के इलाकों में बर्फबारी, चकराता में सीज़न की पहली बर्फ़बारी।

आज से उत्तराखंड में मौसम में फिर से बदलाव हुआ है। तड़के सुबह गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित आस-पास के इलाकों में बर्फबारी देखने मिली, जबकि बड़कोट तहसील क्षेत्र में बारिश दर्ज़ की गई।

मैदानी इलाकों में कई जगहों पर हल्का कोहरा छाया रहा। राजधानी देहरादून समेत पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी, और कैम्पटी में हल्की धूप रही, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

उधर चकराता के लोखंडी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के चलते पर्यटकों के उमड़ने की भी उम्मीद है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button