हम लोकतंत्र बचाने के लिए जनता से सहयोग लेंगे और जनता के बीच जाएंगे: अखिलेश यादव

देहरादून: मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय से सपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र बचाने के लिए जनता से सहयोग लेंगे और जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि सदस्यता के जरिए हर वर्ग के बीच पहुचेंगे। लोकतंत्र बचाने के लिए सपा आगे आ रही है। हम लोगों से सहयोग मांगेंगे। भाजपा से परेशान लोग हमारे साथ हैं। हम शहरों के साथ ही गांव तक पहुंचेंगे। सदस्यता अभियान के बाद कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों की पोल खुल गई है। जब उनके डिप्टी सीएम को पता चला कि बिना उनसे पूछे तबादला हो गया। उन्होंने छापे मारे लेकिन कार्रवाई नहीं कर पाए। इससे साफ है कि सरकार में कुछ ताकतें है जो पीछे से सरकार चला रही हैं। अखिलेश यादव ने दरोगा भर्ती का मामला उठाते हुए कहा कि जो जेल में थे वो भी भर्ती हो गए। क्या यह उपलब्धि नहीं है? लखनऊ में जो भी उद्घाटन हो रहे हैं वह सपा के कार्यकाल का है जिस मौल का उद्घाटन होने जा रहा है वह सपा सरकार में बनवाया गया था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button