क्या आपने देखा देसी गर्ल का ये बोल्ड लुक

बॉलीवुड की  मशहूर अदाकारा और ‘देसी गर्ल’ यानि प्रियंका चोपड़ा ने अपने इन्स्टाग्राम पर कुछ तसवीरें शेयर की हैं। दरअसल प्रियंका बुलगारी  ब्रांड के एक इवेंट  के रेड कार्पेट पर पाना जलवा बिखेरने पहुंची।

इस दौरान उनकी बोल्ड ड्रेस वाली तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। एक्ट्रेस वैसे तो एक फुल लेंथ गाउन में दिखीं लेकिन, सभी की नजरें उनकी डीप नेकलाइन पर टिकी रह गईं।

प्रियंका की ये लेटेस्ट फोटोज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं।इस फोटो में प्रियंका के साथ बुलगारी  की डिजाइनर और एक अन्य टीम मेम्बर हैं। इस फोटो में आप ध्यान दें तो देखेंगे कि प्रियंका ने अपना सैटिन केप हटा दिया है, और अब वो एक स्लीवलेस फिगर हगिंग गाउन में नजर आ रही हैं।

अपनी नेकलाइन को हाइलाइट करने के लिए एक्ट्रेस ने एक छोटा नेकलेस भी पहना हुआ है।बता दें कि प्रियंका ने इन सभी तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

इन चार तस्वीरों को प्रियंका चोपड़ा के Bulgari लुक का राउंडअप कह सकते हैं।इनमें ऊपर की दोनों तस्वीरों और आखिरी तस्वीर में तो प्रियंका ने केप पहना है, लेकिन तीसरी फोटो में वो सिर्फ गाउन में हैं और उनका हाथ, उनके सीने पर है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button