ट्रेंडिंगदेशराजनीति

Rahul Gandhi की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

राहुल गांधी की झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा चल रही है। इसी यात्रा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए आगे पढ़ते है क्या है पूरा मामला?

Rahul Gandhi Viral Video: राहुल गांधी आगामी लोकसभी चुनाव के लिए अपनी तरफ से पूरी तैयारी में लगे हुए है। इन्हीं तैयारियों में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी शामिल है। फिलहाल यह यात्रा झारखंड में चल रही हैं। इसी यात्रा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कुत्ते की प्लेट से उठाकर कांग्रेस नेता को बिस्कुट दिया। भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए ऐसा दावा किया है। 

अमित मालवीय ने साझा की वीडियो 

अमित मालवीय ने राहुल गांधी की वीडियो के साथ साझा किए पोस्ट में लिखा ‘अभी कुछ दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी ने पार्टी के बूथ एजेंटों की तुलना कुत्तों से की और यहां राहुल गांधी अपनी में एक कुत्ते को बिस्किट खिला रहे हैं और जब कुत्ते ने नहीं खाया तो वही बिस्किट उन्होंने कार्यकर्ता को दे दिया। जिस पार्टी का अध्यक्ष और युवराज अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कुत्ते की तरह व्यवहार करे तो ऐसी पार्टी का लुप्त हो जाना स्वाभाविक है।’ 

भाजपा नेता पल्लवी सीटी ने भी किया पोस्ट

भाजपा नेता पल्लवी सीटी ने भी वीडियो को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा ‘अब शहजादे ने कुत्ते द्वारा खारिज किए बिस्किट एक पार्टी कार्यकर्ता को दिए। पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं की ये इतनी इज्जत करते हैं।’ पल्लवी सीटी ने उस दिन का भी जिक्र किया, जब कांग्रेस में रहते हुए हिमंत बिस्व सरमा को भी राहुल गांधी ने उसी प्लेट में बिस्कुट ऑफर किए थे, जिसमें उनका पालतू कुत्ता खाता था। 

हिमंत बिस्व सरमा ने भी दी प्रतिक्रिया

पल्लवी के पोस्ट पर असम सीएम ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ‘राहुल गांधी ही नहीं बल्कि पूरा गांधी परिवार मुझे वो बिस्किट नहीं खिला सका। मैं एक गौरवशाली असमिया और भारतीय हूं। मैंने बिस्किट खाने से मना कर दिया और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।’ राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू हुई थी। फिलहाल यह यात्रा झारखंड में है और अगले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button