उत्तराखंडराजनीतिलोकसभा चुनाव

Uttarakhand Politics: लोकसभा चुनावों में ‘कांग्रेस’ को मिला ‘आप’ का समर्थन

आगामी लोकसभा चुनावों में 'कांग्रेस' को मिल रहा 'आप' का समर्थन। जिसपर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कहना है की आप और कांग्रेस मिल कर मजबूती के साथ खड़े है।

Uttarakhnad Politics: आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत प्रदेश में कांग्रेस और आप पार्टी ने साथ खड़े होने का फैसला लिया है। इंडिया गठबंधन की सहयोगी दल आम आदमी पाटी ने प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का समर्थन करने की घोषणा की है। कांग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष और आप पार्टी के प्रदेश अध्य्क्ष एसएस कलेर ने संयुक्त प्रेसवार्ता में भाजपा पर निशाना भी साधा है।

Uttarakhnad Politics: भाजपा की तानाशाही को करना है खत्म

प्रेस वार्ता कर आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि भाजपा की तानाशाही खत्म करने और लोकतंत्र बचाने को विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन बनाया है। वही कांग्रेस के प्रदेश अध्य्क्ष करन महारा का कहना है कि आम आदमी पार्टी के आने से कांग्रेस का मनोबल बढ़ेगा। 2022 के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने अच्छा प्रतिशत हासिल किया था।

यह भी पढ़े: https://voiceofuttarakhand.com/moto-edge-50-pro-launched-at-a-very-affordable-price-equipped-with-ai-features/

Uttarakhnad Politics: आप के साथ से मजबूत होगी कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष का कहना है कि भजपा का जिस प्रकार से तानाशाह का रवैया बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में आप पार्टी के समर्थन के मिलने से कांग्रेस का मनोबल भी बढ़ेगा। 2022 के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने अच्छा प्रतिशत हासिल किया था। सामूहिक चुनाव लड़ने से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े: https://voiceofuttarakhand.com/martyrdom-uttarakhand-soldier-martyred-in-naxalite-attack-on-manipur/

Uttarakhnad Politics: कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में आप कार्यकर्ता करेंगे भागीदारी

आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस द्वारा मैदान में उतारे गए सभी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार और सभाओं में आप पार्टी बूथ स्तर पर समिति बना कर कई कार्यकर्त्ता भी भागीदारी कर उनका समर्थन करेंगे। आप प्रदेश अध्यक्ष कलेर ने कहा कि आम आदमी पार्टी बूथ लेवल से चुनाव में जुटी है और पूरी मजबूती के साथ उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को चुनाव लड़ाएगी।

वहीं अब देखना यह होगा की कांग्रेस पार्टी और आप पार्टी के गठबंधन के बाद प्रदेश में बीजेपी पार्टी के लिए कितनी मुश्किल खड़ा करती है और आगामी चुनावों में भाजपा को कितनी कड़ी टक्कर दे पाती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button