उत्तराखंडमौसम

उत्तराखंड: बढ़ती ठंड को लेकर राज्य में येलो अलर्ट जारी, सेहत का रखे ख़ास ध्यान

मौसम विभाग ने उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है साथ ही लोगो से सेहत पर भी खास ध्यान रखने की बात कही है।

उत्तराखंड में अब मौसम का मिज़ाज़ बदलता दिख रहा है। बादलों के छा जाने से ठंड काफी बढ़ी हुई है। मौसम विभाग के अनुमानुसार प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय जिलों में बादल मंडरा रहे हैं। सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है। आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आने और पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

आज प्रदेश में अधिक ऊंचाई वाले स्थान पर हिमपात हो सकता है साथ ही आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा होने की भी संभावना है। प्रदेश में आज (सोमवार) को वर्षा-बर्फबारी के साथ ही ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को भी प्रदेश में कहीं-कहीं बादलों का डेरा रह सकता है।

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ समेत 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा व ओलावृष्टि भी हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे जिससे ठंड ज्यादा बढ़ी रहेगी।

ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों को जरुरी दिशा निर्देश भी जारी किए गए है। बढ़ती ठंड के साथ लोगों को गरम कपड़े पहनने के साथ ही बारिश में न भीगने की साथ ही खानपान को लेकर भी एतिहात बरतने की सलाह दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button