राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड कार्यक्रम तय

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दून यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसे लेकर यूनिवर्सिटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 9 दिसम्बर को दून यूनिवर्सिटी देहरादून का दीक्षांत समारोह होगा। शासन-प्रशासन राष्ट्रपति के स्वागत एवं सुरक्षा तैयारी में जुट गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शपथ लेने के बाद पहली उत्तराखंड भ्रमण पर आ रही हैं। सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति मुर्मू 9 दिसम्बर को जौलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचेगी। जहां से राष्ट्रपति विशेष सुरक्षा के साथ दून यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में भाग लेंगी। दून यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करने के बाद राष्ट्रपति छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करेंगी। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। दून यूनिवर्सिटी की कुलपतियों डॉ सुरेखा डंगवाल ने बताया कि राष्ट्रपति का संभावित कार्यक्रम मिल गया है। इसे लेकर आज सीनियर अफसरों के साथ बैठक हैं। बैठक के बाद ही कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button