उत्तराखंड

उत्तराखंड: अगले छह महीने तक प्रदेश में हड़ताल नहीं, एस्मा लागू

प्रदेश सरकार के कर्मचारी अगले छह महीने तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे। सरकार ने राजकीय सेवाओं में हड़ताल पर रोक लगाने के लिए उत्तरप्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लागू कर दी है।

सरकार ने 6 महीने के लिएराज्याधीन सेवाओं में हड़ताल निषिद्ध की है। राज्य सरकार के कर्मचारी अगले छह महीने तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे। राज्य सरकार का यह समाधान हो गया है कि लोकहित में ऐसा करना आवश्यक और समीचीन है। सचिव कार्मिक एवं सतर्कता शैलेश बगौली ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

प्रदेश में अवस्थापना विकास के कई कार्य होने हैं। ऐसे में लोकसभा चुनावों की तैयारी देखते हुए प्रदेश में एस्मा लगाई गई है। लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही कई समय से लंबित पड़े मामलों पर कर्मचारी संगठन भी उग्र हो जाते है ऐसे में राजकीय सेवाओं में एस्मा लागू करने की एक प्रमुख वजह यह भी मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button