उत्तराखंडमौसम

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने राज्य के मौसम को लेकर दी यह जानकारी

मौसम विभाग ने राज्य में बरसा और हिमपात को लेकर जानकारी देते हुए कल राज्य में मौसम का येल्लो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड मौसम विभाग ने 16 फरवरी तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए सोमवार 12 फरवरी तथा 14 से 16 फरवरी तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग ने 13 फरवरी को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी.चमोली. तथा पिथौरागढ़. जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग का कहना है कि इस दिनों इन जनपदों में 3500 मीटर तथा उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में वर्षा और बर्फबारी हो सकती है मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह के अनुसार राज्य के शेष जनपदों में इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा।

फरवरी का दूसरा सप्ताह प्रारंभ हो गया है लेकिन अब राज्य के अन्य हिस्सों में अपेक्षाकृत गर्म मौसम का अनुभव होने लगा है और अधिकतम तापमान में कुछ वृद्धि हुई है।

देहरादून में तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य हिस्सों में सामान्य से तापमान ऊपर होने से सोमवार को राज्य के जिलों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है.जबकि देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और सुबह के समय कुछ हिस्सों में धुंध छा सकती है। जबकि तापमान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 डिग्री सेल्सियस और नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

जबकि पंतनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा ,मुक्तेश्वर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक क्रमश: 14.2 डिग्री सेल्सियस और 3.5 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button