उत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड: सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा बीजेपी का ‘हाथ’

चुनावों के नजदीक आते ही कांग्रेस को फिर एक बड़ा झटका लगा है। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का कुनबा लगातार बढ रहा है. जबकि विपक्ष का कुनबा बिखर रहा है.दअरसल 40 सालों से ज्यादा समय तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े अशोक वर्मा और उनके बेटे शिवा वर्मा समेत कई कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है.. भाजपा मुख्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अशोक वर्मा ने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा का दामन भी थाम लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी का पार्टी में स्वागत किया है। हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों की वजह से बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के नेता भाजपा से जुड़ रहे हैं। वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का दावा है कि अभी कई हजार विपक्षी नेता और भी हैं जो भाजपा में शामिल होंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कहा कि आने वाले समय काग्रेस के और भी कार्यरता हमारे संर्म्पक है।

कई जनपदों से हजारों की संख्या में दूसरे दलों के नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की और यह जॉइनिंग का कार्यक्रम सतत जारी रहने वाला है, कहा कि आगामी के दिनों में भी 20 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता अन्य दलों से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली को लेकर वह खासे प्रभावित हुए और जिस तरह से राज्य में विकास की धारा प्रवाह हो रही है उसी को देखते हुए उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा है कि आगामी के दिनों में कांग्रेस को गांव में एक कार्यकर्ता नहीं मिलेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button