उत्तराखंडदेशराजनीति

उत्तराखंड: कोटद्वार के पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत ने थामा BJP का दामन

कोटद्वार के पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत ने 12 साल बाद फिर से बीजेपी में वापसी कर ली है। बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ उन्होंने बीजेपी की सदस्य्ता ली।

लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे है राजनीतिक दलों में भी हलचल तेज़ होती दिख रही है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की पूरी कोशिशों में जुटी है। इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने राज्य में लोकसभा की प्रत्येक सीट पर इस बार पांच लाख से ज्यादा मतों के अंतर से जीत का लक्ष्य रखा है। इसके लिए वह सुविचारित रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है साथ ही अन्य राजनितिक दलों से बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं, कार्यकर्ताओ का दिल खोल कर स्वागत कर रही है।

इसी क्रम में कोटद्वार से पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत ने कई समर्थकों के साथ बीजेपी का दमन फिर थाम लिया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रावत के अलावा गढ़वाल मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में जनाधार रखने वाले कई नेताओं और निकाय व पंचायत प्रतिनिधियों ने भाजपा का दामन थामा।

उनके अलावा विधानसभा की केदारनाथ सीट से दो बार निर्दलीय चुनाव लड़ चुके कुलदीप सिंह रावत, पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी के पुत्र राजेश कंडारी, देवप्रयाग नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख जयपाल पंवार, रुद्रप्रयाग जिला पंचायत के उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी के साथ ही पुरोला, घनसाली, टिहरी, देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग, कोटद्वार क्षेत्र से विभिन्न दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में सभी को पार्टी की सदस्य्ता दिलाई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम धामी के विजन में राज्य नई उपलब्धियों को छू रहा है। प्रदेश में विकास की नई गाथाएं लिखी जा रही है। 2025 तक प्रदेश को सर्वश्रेठ राज्य बनाने के मिशन में हम सभी को पूरा सहयोग देना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button