उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट 8 जिलों में होगी झमाझम बारिश

देहरादून-बारिश का इंतजार कौन नहीं करता है। लेकिन ज्यादा बारिश होना भी अच्छी बात नहीं है। इससे लोगों में तबाही मचने का डर है। कई राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है।  बात दें उत्तराखंड राज्य में मानसून के 10 से 20 जून तक पहुंचने का अनुमान है। केरल में मानसून अनुमानित समय पर पहुंचा है, इसलिए उत्तराखंड में भी इस बार मानसून के तय समय पर पहुंचने की संभावना है। हालांकि जो समय तय है। मानसून पहुंचने का उससे दो चार दिन आगे या पीछे होने कि संभावना है। आपको बता दें कि मानसून के माह में पहाड़ी इलाको में सबसे ज्यादा लोगों को परेशानियां देखने को मिलती हैं। भारी बारिश, भूस्खलन, बाढ़, नदियों का उफान, सड़कों का टूटना जैसी खबरें हर मॉनसून में सबसे ज्यादा आती हैं। ये माना जा रहा है। कि उत्तर भारत में मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button