अपराधउत्तराखंडउधम सिंह नगरपुलिस

उधमसिंह नगर: नाबालिक बेटी के साथ सौतेले पिता ने किया कई बार दुष्कर्म, माँ ने दर्ज कराई रिपोर्ट

किच्छा में सौतेले पिता ने ही अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता द्वारा यह बात माँ को बताई तो माँ ने पुलिस को जानकारी दी जिसके तहत आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उधमसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र से रिश्तों को तार तार करने वाली खबर सामने आ रही है जहां एक सौतले पिता ने अपनी बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा मना करने या किसी को भी इस बारे में जानकारी देने पर उसे बार बार धमकाया भी गया। बेटी के गुमशुम रहने पर जब माँ ने उससे पूछा तो पीड़िता ने सारी आपबीती अपनी माँ को बताई जिस पर माँ ने पुलिस थाने पहुंच कर अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस द्वारा दी हुई जानकारी अनुसार, पास के ही एक गांव की महिला द्वारा अपने दूसरे पति के खिलाफ तहरीर दी गई थी। महिला ने आरोप लगते हुए कहा की वह अपने दूसरे पति के साथ क्षेत्र के एक गांव में रहती है। उसकी 12 साल की बेटी है। जिसने बताया की उसका सौतेला पिता कई महीनों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। और विरोध करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने महिला द्वारा गई गयी तहरीर के अनुसार आरोपी को गिरफतर कर कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button