रूड़की – उत्तराखंड पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

रूड़की – रूड़की में आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर आज नगर में पुलिसकर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। शहर में एसपी देहात प्रमेन्द्र डोभाल के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने तिरंगा लेकर विभिन्न मार्गों से गुजरे तो लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। वहीं एसडीएम विजय नाथ शुक्ल भी यात्रा में साथ मौजूद रहे।

आपको बता दें कि रुड़की तहसील परिसर में एसपी देहात कार्यालय से एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोभाल,उप जिलाधिकारी रूड़की विजय नाथ शुक्ल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान तिरंगा पैदल यात्रा में उत्तराखंड पुलिस के सभी जवानों के साथ दोनो कोतवाली के प्रभारी,यातायात निरीक्षक व खुफिया विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मी तिरंगा झंडा लेकर विभिन्न मार्गों से गुजरे।

एसपी देहात परमेंद्र सिंह डोभाल ने शहरवासियों से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे इस अभियान में अपने घरों पर व प्रतिष्ठानों की छतों पर झंडा लगाए जाने की अपील नगरवासियों से की। इस अवसर पर पुलिस स्टाफ ने तिरंगे के साथ मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च किया। उन्होंने अपील की 13 से 15 अगस्त तक आजादी के अमृत महोत्सव को हर्षउल्लास के साथ मनाए और तिरंगे झंडे का सम्मान करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button