बेटे अनंत के लिए अंबानी ने खरीदा ये विला, कीमत जानकर उड़ जाएँगे होश

भारत के सबसे अमीर शख्सों में से एक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने सम्पत्तियों में बढ़ोतरी की है। उन्होंने हाल ही में एक नई प्रॉपर्टी खरीदी है। जिसकी कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएँगे। दरअसल, अंबानी फैमिली ने कथित तौर पर दुबई में समुद्र के किनारे एक आलीशान विला खरीदा है। और इसकी कीमत तकरीबन 80 मिलियन डॉलर है। यानी ₹640 करोड़ बताई जा रही है। गौरतलब है कि इसे दुबई शहर का अब तक का सबसे बड़ा आवासीय संपत्ति डील बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मुकेश अंबानी दुबई में बीच साइड विला के मिस्ट्री खरीदार हैं। और ये विला उन्होंने अपने सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए खरीदा है। बताते चलें कि यह बीच-साइड मेंशन पाम-शेप्ड आर्टिफिशियल आईलैंड के नॉर्थन पार्ट में मौजूद है। इस लग्जरी विला की खासियत यह है कि इसमें 10 बेडरूम और एक प्राइवेट स्पा है। इसके अलावा इसमें इंडोर और आउटडोर पूल भी मौजूद है।

फिलहाल आपको यह स्पष्ट कर दे कि  अंबानी की तरफ से दुबई संपत्ति डील को अभी सीक्रेट ही रखा गया है। और इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं की गई है। वंही देश-दुनिया के कई अखबारों में यह डील चर्चा का विषय बनी हुई है।  वजह है कि ये अबतक की सबसे बड़ी रेसिडेंसियल डील के रूपमे सामने आई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button