फीफा वर्ल्ड कप में दीपिका को मिली ये जिम्मेदारी

एक ओर जहाँ फीफा वर्ल्ड कप के लिए इन दिनों पूरी दुनिया क्रेजी है। हर कोई अपनी पसंदीदा टीम का समर्थन कर रहा है। वहीँ दूसरी ओर बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका इस दौरान देश का गौरव बढ़ाएंगी।

दरअसल, कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप में एक बड़ी जिम्मेदारी दीपिका के कंधो पर आ गई है। बता दें कि दीपिका पादुकोण को कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप में ट्रॉफी का अनावरण करने की जिम्मेदारी दी गई है।

जिसका अनावरण 18 दिसंबर 2022 को होना है। इसके मद्धेनजर अभिनेत्री बहुत जल्द कतर रवाना होने वाली हैं।हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बॉलीवुड में कई ब्लॉक बस्टर फिल्मे देने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड फिल्मों में भी नाम कमाया है। दीपिका हाल ही में रणवीर सिंह के साथ फिल्म सर्कस के ट्रेलर में नजर आईं।

और इसी साल उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल में भी भारत को रिप्रिजेंट किया था। जिसको लेकर उनकी खूब तारीफ हुई थी।ऐसे में दीपिका एक बार फिर देश का नाम रौशन करने जा रही हैं।

कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गई थी।जब वह फिल्म ‘फाइटर’ की शूटिंग कर के वापस लौट रही थीं।इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रौशन नजर आने वाले हैं। जिसको डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, और इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button