शादी में बदल गया दूल्हा, मायके लौट गई दुल्हन

शादियों के सीजन के बीच उधम सिंह नगर के तहसील बाजपुर के रंपुरा शाकर गांव में एक शादी टूट गई। मिली जानकारी नके अनुसार इस शादी में दूल्हा बदल गया था।

दरअसल, रंपुरा शाकर गांव के एक युवक की शादी मुरादाबाद के मानपुर रहने वाली युवती से हुई थी। जिसको लेकर 26 नवंबर को बारात दुल्हन के घर पहुंची। जहां पूरे विधि-विधान के साथ शादी की रस्में पूरी हुईं।

और फिर दुल्हन की विदाई हुई। जैसे ही दुल्हन ससुराल पहूंची, वैसे ही उसने कार से उतरने और गृह प्रवेश करने से साफ इनकार कर दिया। लोगों के काफी समझाने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी। ऐसे में दुल्हन के परिजनों को बुलाया गया। और उन्होंने भी खूब समझाया लेकिन दुल्हन कार से उतरने के तैयार नहीं थी।

दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया,कि ये मामला बाजपुर कोतवाली जा पहुंचा। पुलिस के लाख कोशिशों के बाद भी ये मामला नहीं सुलझ पाया। बता दें कि दुल्हन का आरोप था, कि जिस युवक से उसका निकाह कराया गया था, वह यह युवक नहीं है।

आरोप लगाते हुए दुल्हन ने कहा, ‘जो दूल्हा बना उसके साथ खड़ा है, उसके साथ मेरा निकाह नहीं कराया गया’। जानकरी देते हुए दोराहा चौकी इंजार्ज देवेंद्र राजपूत ने बताया कि दुल्हन अपने घर जाने की जिद पर अड़ी थी। और देर रात वह अपने परिजनों संग मायके लौट गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button