इस बार रक्षा बंधन पर विशेष संयोग : जानिए कब है रक्षा बंधन, शुभ मुहूर्त और रक्षा बंधन मनाने की वैदिक विधि

देहरादून- इस बार आगामी 12 अगस्त को भाई-बहन का पवित्र पर्व रक्षा बंधन मनाया जायेगा | रक्षाबंधन की तारिख को लेकर कई विद्वान ज्योतिषियों और पंचांगकारों के बीच गहन मंथन से यह तय किया गया की इस बार 12 अगस्त को रक्षा बंधन मनाया जायेगा | शुभ मुहूर्त के विषय में ज्योतिषाचार्य डा. जगदीश चन्द्र भट्ट बताते इन की रक्षासूत्र (राखी) सुबह 7.06 से पहले पहन लें तो अत्यंत शुभ रहेगा |

 रक्षा बंधन की वैदिक विधि- 

कई लोग रक्षा बंधन को वैदिक विधि और वैदिक मंत्रोचार के साथ मन पसंद करते हैं इसके लिए रक्षासूत्र का धागा भी विशेष वस्तुओं से बनता है |

इसके लिए सबसे पहले दूवा, अक्षत (चावल) चन्दन, सरसों के दाने और केसर ( यदि केसर न हो तो एक सिक्का रख लें ) को एक पीले कपडे में कलावे के साथ बांध लें या सिलाई कर दें | इसके बाद थाली में धूप, दीप और मिष्ठान के साथ रखकर भाई की पूजा करें फिर येन बद्धो बलि राजा दानवेंद्रो महाबलः , तेन त्वाम अभिबदनाम रक्षे माचल माचलः के मन्त्र का जप करते हुए भाई को रक्षासूत्र बाँध लें |

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button