उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगदेश

ISI एजेंट Satyendra Siwal की हनीट्रैप की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं

रूस की राजधानी मास्को स्थित भारत के दूतावास में तैनात IBSA सतेंद्र को कल गिरफ्तार कर लिया गया है। सतेंद्र पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को भारत की गोपनीय सुरक्षा जानकारी देने का आरोप है।

रूस की राजधानी मास्को स्थित भारत के दूतावास में तैनात IBSA सतेंद्र को कल गिरफ्तार कर लिया गया है। सतेंद्र पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को भारत की गोपनीय सुरक्षा जानकारी देने का आरोप है। हालांकि सतेंद्र मास्को स्थित भारत के दूतावास में तैनात था लेकिन कार्य पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए कर रहा था।

ऐसे फंसे हनीट्रैप के जाल में

सतेंद्र के हनीट्रैप के जाल में फंसने की कहानी हैरान कर देने वाली है। कहानी जानकर आपको ऐसा लगेगा जैसे यह किसी फिल्म की कहानी है। खुलासे के अनुसार सतेंद्र फेसबुक ऐप पर एक महिला के संपर्क में आया था। उस महिला की आईडी पूजा नाम से थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई। फिर इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सऐप पर भी होने लगी।

ISI एजेंट ने खुद को बताया रिसर्चर

सतेंद्र फेसबुक ऐप पर पूजा से बातचीत किया करते थे। इस दौरान पूजा ने सतेंद्र को अपना इंट्रो रिसर्चर के तौर पर दिया था। रिसर्च में मदद के बहाने से पूजा ने सतेंद्र को अपने हुस्न के जाल में फंसाना शुरू किया था। इसके बाद से सतेंद्र खुद पूजा के इशारो पर नांचने लगे थे और भारत की खुफिया जानकारी देने लगे थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button