ट्रेंडिंगदेशराजनीति

Sunita Kejriwal ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाले मामले में ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। आज दिल्ली हाईकोर्ट में अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई चल रही है। आज अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया है।

Arvind Kejriwal Live: आज दिल्ली हाईकोर्ट में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई चल रही है। इसी बीच सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली के सभी जिला कोर्ट में आप से जुड़े वकील विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दे कि केजरीवाल की जिस याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है वह ईडी के एक्शन के खिलाफ दायर की गई है।  हाईकोर्ट में अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड दोनों को अवैध बताया गया है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद देशभर में सियासी पारा हाई हो गया है। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर बड़ा खुलासा किया है।

सुनीता केजरीवाल ने किया बड़ा खुलासा

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम जनता और आम आदमी पार्टी में यह खलबली मच गई कि अगर अरविंद केजरीवाल को जेल हो जाती है तो सरकार कैसे चलेगी? ऐसे में यह बातें सुनने में आने लगी की यदि अरविंद केजरीवाल को जेल होती है तो शायद सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल दिल्ली की नई सीएम हो सकती है। हालांकि इन सब बातों की पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच आज सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने शराब घोटाले पर कहा कि 28 मार्च को अरविंद केजरीवाल कोर्ट में खुलासा करेंगे। आगे कहा कि अरविंद जी ने मुझे एक बात और कही, इस शो कॉल्ड शराब घोटाले में दो साल में कई जगह रेड मारी। लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला। सिसौदिया जी के यहां, संजय जी के यहां रेड मारी, हमारे यहां रेड मारी लेकिन उन्हें एक भी पैसा नहीं है। मेरा शरीर जेल में है लेकिन मेरी आत्मा आप लोगों के बीच है। आप लोग आंखे बंद कीजिए और महसूस कीजिए। 

सुनीता रोजाना ईडी दफ्तर के चक्कर काटती है

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल अपने पति अरविंद केजरीवाल से मिलने सोमवार को भी ईडी दफ्तर पहुंचीं थी। उससे पहले रविवार को भी दोनों ने मुलाकात की थी। वहीं इस मामले में पीएमएलए मामलों में विशेष अदालत ने केजरीवाल के वकीलों के अलावा उनकी पत्नी सुनीता और केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को हर दिन शाम 6-7 के बीच आधे घंटे के लिए उनसे मिलने की अनुमति दी थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button