मनोरंजन

Srikanth Bolla : नई मूवी में राजकुमार राव निभाएंगे नेत्रहीन उद्योगपति का रोल

IIT से हो गए थे रिजेक्ट पर नहीं मानी हार। अमेरिका की प्रसिद्ध MIT में हुए सेलेक्ट। अब खुद की कंपनी की स्टार्ट।

Srikanth Bolla एक ऐसा नाम हैं जो बहुत जल्द ही बड़े पर्दे पर नज़र आने वाला है।
लेकिन असल जिंदगी में Srikanth Bolla खुद भी एक प्रेरणा की कहानी हैं।
आंध्र प्रदेश के रहने वाले Srikanth Bolla जन्म से ही नेत्रहीन हैं, मगर उन्होंने अपनी इस चुनौती को कभी अपने जीवन में बाधा नहीं बनने दिया।

शिक्षा और संघर्ष

श्रीकांत ने दृढ़ संकल्प और मेहनत से न केवल पढ़ाई पूरी की बल्कि बिज़नेस की दुनिया में भी अपना नाम कमाया है।
वह दुनिया के सबसे युवा नेत्रहीन उद्यमी हैं, उन्होंने अपनी कंपनी “बोलांट इंडस्ट्रीज” की स्थापना की है।
यह कंपनी पर्यावरण के अनुकूल पैकेजिंग सामग्री बनाती है।

Srikanth Bolla

श्रीकांत की सफलता का सफर आसान नहीं था।
उन्हें शिक्षा के दौरान भी कई संघर्षों का सामना करना पड़ा।
IIT में दाखिले के लिए उनके आवेदन को खारिज कर दिया गया था, मगर उन्होंने हार नहीं मानी।
श्रीकांत ने अमेरिका के प्रतिष्ठित Massachusetts Institute of Technology (MIT) से पढ़ाई की।

Also Read :
सफलता और सम्मान

श्रीकांत की उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें 2017 में फोर्ब्स मैगजीन की एशिया में 30 अंडर 30 की लिस्ट में भी शामिल किया गया था।
उनकी कहानी न सिर्फ नेत्रहीनों के लिए बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को पाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

बड़े पर्दे पर Srikanth Bolla

अभिनेता राजकुमार राव जल्द ही Srikanth Bolla की बायोपिक फिल्म “श्रीकांत” में उनकी भूमिका निभाते नजर आएंगे।
इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और दर्शक फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button