सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक, नगरपालिका ने किया लोगों को जागरुक
सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक, नगरपालिका ने किया लोगों को जागरुक
चमोली: जोशीमठ नगर पालिका के अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने यहाँ मुख्य बाजार मे व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पहुंचकर सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को पूर्ण रूप से बन्द करने का आह्वान किया। जन जागरूकता के लिए पम्पलेट भी वितरित किए गए। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भण्डारी, महामंत्री जय प्रकाश भट्ट व अन्य व्यापारिक प्रतिनिधियों ने भी नगर पालिका टीम के साथ मुख्य बाजार में भ्रमण कर व्यापारियों को जागरूक किया।
नगर पालिका के ईओ भारत भूषण पंवार के अनुसार नगर पालिका द्वारा जनहित की योजनाओं व शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन से पूर्व व्यापार संगठन , शैक्षिक संस्थाओं व जन प्रतिनिधियों का सहयोग व समर्थन लिया जाता है।
उन्होंने बताया कि गत दिवस पालिका सभागार में आयोजित बैठक में भी सिंगल यूज प्लास्टिक की जानकारी देते हुए प्रधानाचार्यों से इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु छात्र-छात्राओं के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाने की अपेक्षा की गई।