राजनीति छोड़ रहे हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,पत्र लिखकर की राजनीतिक संन्यास की घोषणा

देहरादून: 37 की उम्र में पहली बार केरल के मुख्यमंत्री भी बने कांग्रेस के वरिष्ठ व दिग्गज नेता एके एंटनी राजनीति छोड़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपने राजनीतिक जीवन से संन्यास की घोषणा कर दी है। जल्द ही वह तिरुवनंतपुरम में शिफ्ट होंगे। सोनिया गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि, राजनीति छोड़ने के बाद वह दिल्ली में भी नहीं रहेंगे। दरअसल, कांग्रेस नेता एके एंटनी का राज्यसभा में दो अप्रैल को कार्यकाल पूरा हो रहा है। उन्होंने घोषणा की है कि, इसके बाद वह राजनीति में नहीं आएंगे और न ही कोई चुनाव लड़ेंगे। वह राजनीति, दिल्ली व संसद को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे। छात्र राजनीति से शुरू होकर वह पहली बार वह 1970 में विधायक बने एके एंटनी पिछले 52 साल से भारतीय राजनीति में सक्रिय हैं। इसके बाद एंटनी 37 की उम्र में पहली बार केरल के मुख्यमंत्री भी बने। अब तक वह तीन बार केरल के मुख्यमंत्री, तीन बार केंद्रीय मंत्री, पांच बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। 10 साल तक वह कांग्रेस संसदीय समिति के अध्यक्ष भी रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button