ट्रेंडिंगदेशराजनीति

Sanjay Nirupam कांग्रेस पार्टी से हुए आउट, Surgical Strike का मांगा था सबूत

कांग्रेस पार्टी को लगातार एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। चुनाव से पहले ही कांग्रेस पार्टी टूटती नज़र आ रही है। राजस्थान के बाद अब महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी ने खुद अपने बड़े नेता संजय निरुपम को पार्टी से बाहर कर दिया है। हालांकि यह सही रूप से स्पष्ट नहीं हो पाया कि संजय निरुपम ने खुद इस्तीफा दिया है या पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया है।

Sanjay Nirupam: लोकसभा चुनाव में नेताओं के एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला जारी है। इसी बीच महाराष्ट्र में कांग्रेस के बड़े नेता संजय निरुपम(Sanjay Nirupam) को पार्टी ने ही बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्हें अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए छह साल के लिए निकाला गया है। हालांकि संजय ने कहा है कि उन्होंने इस्तीफा पहले भेजा था फिर निष्कासन की कार्रवाई की गई। इस बात की साफ तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है कि पहले पार्टी ने खुद संजय को बाहर किया या फिर संजय ने पहले अपना इस्तीफा दिया। बता दे कि संजय निरुपम ने भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा था।

Also Read: Gourav Vallabh ने छोड़ी कांग्रेस, संबित पात्रा से सवाल करने पर हुई थी चर्चा

क्या भाजपा में शामिल होंगे संजय?

बात हिमालयी राज्यों की हो या मैदानी राज्यों की लोकसभा चुनाव से पहले एक चीन सामान्य देखी जा रही हैं। एक के बाद एक नेता कांग्रेस पार्टी का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम रहे हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि शायद संजय निरुपम भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए थे सवाल

महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता संजय निरुपम ने सर्जिकल स्ट्राइक पर बड़े सवाल उठाए थे। कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता की भूमिका निभाते हुए संजय निरुपम ने भाजपा पर खूब निशाने साधे थे। अब कैसे में कांग्रेस छोड़ क्या भाजपा में शामिल होंगे संजय निरुपम। एक सवाल यह भी है कि क्या भाजपा संजय निरुपम को अपनी पार्टी में शामिल करेगी। 

Also Read: Vijender Singh ने कांग्रेस छोड़ BJP का दामन थामा, जाट वोट पर पार्टी की नजर?

संजय निरुपम ने दिया था यह बयान ‘जो भी सर्जिकल स्ट्राइक का दावा सरकार कर रही है, वह सही है या गलत मुझे नहीं पता। मेरे हिसाब से तो फेक लग रहा है। और वो तब तक फेक लगेगा जब तक भारत सरकार अपनी तरफ से सबूत नहीं देती कि हां, सचमुच इस प्रकार का कोई अभियान हुआ था पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए।’ 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button