अपराधउत्तराखंडहरिद्वार

रूड़की: नमाज़ के बाद खूनी संघर्ष, युवक की मौत

मामूली बात में हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में धारदार हथियारों से खुनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गयी वहीं कई लोग घायल हो गए।

रुड़की (Roorkee) के पनियाला गांव में शनिवार के दिन किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद (Dispute) हो गया था। उस समय वह विवाद वहीं थम गया लेकिन कल रविवार को अचानक वह विवाद फिर बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं शव को कब्जे में लिया है।

यह था मामला:

शनिवार की रात एक प्लाट में क्रिकेट खेल रहे दो पक्षों में किसी बात को लेकर हुए विवाद (Dispute) में तनातनी बन गई। उस समय तो आसपास के लोगों ने मामला किसी तरह सुलझा दिया। लेकिन रविवार की रात नमाज़ पड़ने के बाद वहीं विवाद फिर बढ़ गया और दोनों पक्ष एक बार फिर आमने सामने आ गए। विवाद के दौरान जमकर धारदार हथियार और लाठी डंडे चले। इस बीच एक युवक सद्दाम और अन्य लोग हथियार लगने से गंभीर घायल हो गए।

विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंची और सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भेजा। सिविल अस्पताल में चिकित्सक ने सद्दाम को मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। फिलहाल मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button