उत्तराखंडऋषिकेशदुर्घटनापुलिस

ऋषिकेश: चीला रेज में इंटरसेप्टर वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, दो अधिकारियों सहित चार लोगों की मौत

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की सड़क पर इंटरसेप्टर वाहन बड़ी दुर्घटना का शिकार ,दो रेंजरों समेत चार की जान चली गई और वार्डन अभी लापता है।

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की सड़क पर इंटरसेप्टर वाहन दुर्घटनाग्रष्त हो गया। हादसे में दो वन क्षेत्राधिकारी, एक वार्डन और एक कर्मचारी की मौत हो गई है। जबकि पार्क की वन्य जीव प्रतिपालक चीला नहर में गिर कर लापता हो गई है। घायलों को ऋषिकेश एम्स गया है। बताया जा रहा है कि हादसा वाहन का टायर फटने के कारण हुआ बताया जा रहा है।

चीला के पास शक्ति नहर में वन विभाग के अधिकारियों के एक वाहन के गिरने की खबर से हर कोई दुखी है।

ट्रायल के लिए वाहन में वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी, वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल, उपवन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी, चिकित्सक राकेश नौटियाल के अलावा कुलराज सिंह, हिमांशु गोसाई, सैफ अली खान, अंकुश, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन चीला से ऋषिकेश की ओर आ रहा था।

शुरूआती जानकारी के अनुसार गौहरी रेंज जाते समय वन विभाग का एक वाहन चीला के पास अचानक हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि टायर फटने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर चीला शक्ति नहर में गिर गया। वाहन में वन विभाग के 10 अधिकारी व कर्मचारी सवार थे।

जानकारी मुताबिक हादसे में वन क्षेत्राधिकारी चीला रेंज शैलेश घिल्डियाल, वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी, चालक सैफ अली, एक कर्मचारी की मौत हो गई है। जबकि वार्डन आलोकी लापता है। संभवतः वह वाहन से छिटक कर शक्तिनहर में गिर गई। इसके अलावा वाहन में सवार पांच अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह एक नए वाहन का ट्रायल ले रहे थे।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चीला शक्ति नहर में तलाश रेस्क्यू शुरू कर दिया। पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल में जुट गई है।

 वाहन इलेक्टि्रक था। बताया जा रहा है कि वाहन बैंगलूरू की एक कंपनी का था। वाहन अभी पंजीकृत नहीं था। वाहन में कितने लोग बैठ सकते हैं, यह स्पष्ट नहीं है।

मृतकों का विवरण-

1-शैलेश घिल्डियाल (रेंजर चीला रेंज)

2- प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर चीला रेंज)

3- सैफ अली खान पुत्र खलील निवासी चीला कॉलोनी (वन कर्मचारी)

4- कुलराज सिंह (अक्षा ग्रुप दिल्ली)

घायलों का विवरण-

1-हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वन विभाग)

2- राकेश नौटियाल (वन विभाग)

3- अंकुश (अक्षा ग्रुप दिल्ली)

4- अमित सेमवाल (वन कर्मचारी)

5- अश्वनी पुत्र बीजू पट्टी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button