अव्यवस्थित चारधाम यात्रा में पंजीकरण स्लाट बढ़ने और टोकन जारी होने से यात्रियों को मिली राहत

देहरादून- यात्रा के महीने में इतने दिनों से ऋषिकेश बस टर्मिनल कंपाउंड में काफी अव्यवस्था फैली हुई थी। इसी तरहे पंजीकरण को लेकर उमड़ी भीड़ और परेशान श्रद्धालुओं की परेशानी कोई समझ ही नहीं रहा था। अब जाकर प्रशासन ने दर्शन के स्लाट 5000 करने के साथ श्रद्धालुओं को टोकन जारी करने की सुविधा दी है। जिसके बाद शुक्रवार से व्यवस्था सुधरी हुई नजर आ रही है। बता दें जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव के निर्देश पर यात्रा में दर्शन का स्लाट 5000 किए जाने की घोषणा की थी। आपको बता दें पुलिस की ओर से पंजीकरण की लाइन में खड़े होने वाले यात्रियों को टोकन व्यवस्था लागू कर दी गई थी। ढाई हजार यात्रियों को टोकन जारी किए गए थे। बताया जा रहा है। पुलिस प्रशासन की ओर से यात्रियों के पड़ाव स्थल पर ही टोकन जारी करने की सुविधा प्रदान की गई। इस सुबिधा के बाद पंजीकरण काउंटर में अन्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ रही। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय शुक्रवार की सुबह ही बस टर्मिनल कंपाउंड पहुंची और यात्रियों से उनकी परेशानी पूछी। बड़ी प्रसन्ता के साथ यात्री टोकन प्राप्त करने वाले यात्री यहां बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button