उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

Rajendra Bhandari ने BJP में शामिल होने से पहले की थी कुछ ऐसी बातें

सप्ताह भर के अंदर ही कांग्रेस के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण व मालचंद के अलावा लक्ष्मी राणा समेत अन्य नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। लैंसडौन सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी अनुकृति गुसाईं भी कांग्रेस छोड़ चुकी हैं।

उत्तराखंड (Uttarakhand)में कांग्रेस के लिए यह लोकसभा चुनाव(Loksabha Elections 2024) खासी चुनौती पेश कर रहे हैं। विशेष रूप से उनके कई वरिष्ठ नेता जिस तरह पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं यह चौकानें वाली बात है। सप्ताह भर के अंदर ही कांग्रेस के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण व मालचंद के अलावा लक्ष्मी राणा समेत अन्य नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। लैंसडौन सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी अनुकृति गुसाईं भी कांग्रेस छोड़ चुकी हैं।

रविवार को विधायक और पूर्व विधायक ने छोड़ी कांग्रेस

लोकसभा चुनाव हों या विधानसभा चुनाव, नेताओं के इधर से उधर जाने का सिलसिला चलता है। लेकिन इस बार जिस गति से कांग्रेस नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं, वह बेहद चौकानें वाली बात है। रविवार को बद्रीनाथ से विधायक राजेंद्र भंडारी और टिहरी से पूर्व विधायक धन सिंह नेगी के त्यागपत्र से कांग्रेस का हैरान होना स्वाभाविक है।

विधायक के इस्तीफे से कांग्रेस स्तब्ध है। हालांकि भाजपा गढ़वाल संसदीय सीट में कांग्रेस की एक भी सीट न होने से उत्साहित है। गढ़वाल सीट में 14 विधानसभा सीटों में बदरीनाथ ही अकेली कांग्रेस के पास थी। भंडारी के भाजपा में शामिल होने से एक दिन पहले भाजपा में शामिल होने वाली खबरों पर विधायक ने एक भाषण दिया था। जिसमें वह पार्टी के साथ वफादारी की बात कर रहे थे। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को ईंट का जवाब पत्थर से देने की बात  कर रहे थे।

बैनर पर राजेंद्र भंडारी की फोटो पर चल रहीं कैंची

राजेंद्र भंडारी से संबंधित एक और वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जिसमें कांग्रेस के एक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी की फोटो पर कैंची चला रहा है। यह वीडियो चमोली में जिला कांग्रेस के बैनर की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button