देशराजनीति

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट जारी

चुनावी राज्य राजस्थान के लिए आम आदमी पार्टी ने 23 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की।

आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

पार्टी ने एक्स(पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, “राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची। सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं। इस बार चलेगी झाड़ू।


पार्टी ने गंगानगर विधानसभा छेत्र से डॉ. हरीश रहेज को टिकट दिया है, वहीं राजेन्द्र मवार, पिलानी से और देवेन्द्र कटारा, डूंगरपुर से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, धन्ना राम मेघवाल राय सिंह नगर से, महंत रूपनाथ भादरा से और विजदेनर डोटासरा नवालगढ़ से चुनाव लड़ेंगे।

इस से पहले कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा के लिए 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, तीसरी सूची को मिला के कांग्रेस ने अब तक 95 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं।

मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी जारी की थी, जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरापाटन से फिर से मैदान मे उतरेंगी। पार्टी ने दूसरी लिस्ट में 83 नामों की घोषणा की थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button