दुनिया

यूक्रेन संकट के बीच पुतिन ने दी तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी

पुतिन ने रूस के राष्ट्रपति चुनाव में दर्ज़ की शानदार जीत। यूक्रेन में नाटो के समर्थन पर परमाणु हथियारों के प्रयोग की कही बात।

रूस के चुनावों में अभूतपूर्व 87.8% वोट हासिल कर शानदार जीत के बाद पुतिन ने अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो गठबंधन और रूस के बीच संगर्ष बढ़ने पर तीसरे विश्व युद्ध की संभावना जताई है।

पुतिन ने कहा कि नाटो सैन्यकर्मी पहले से ही यूक्रेन में मौजूद थे, उन्होंने कहा कि रूस ने युद्ध के मैदान अंग्रेजी और फ्रेंच दोनों भाषाओं का इस्तेमाल होते पाया है।

1962 के क्यूबा मिसाइल संकट के बाद से मास्को के पश्चिमी देशों के साथ संबंध खराब हो गए थे। सोमवार को पुतिन द्वारा दिया गया बयान, 24 फरवरी 2022 से रूस और यूक्रेन के बीच चल रही स्थिति को बयां करता है। रूस द्वारा 2022 से यूक्रेन में सैन्य अभियान चलाया जा रहा है।

पुतिन ने अपनी संप्रभुता और स्वतंत्रता की रक्षा में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए मास्को की तत्परता दोहराई। हालाँकि, पुतिन द्वारा इस बात पर जोर दिया कि यूक्रेन संघर्ष के संदर्भ में उन्होंने कभी भी इस तरह के कदम उठाने की ज़रूरत महसूस नहीं की है। पुतिन ने क्षेत्र में पश्चिमी भागीदारी के कारण खिलाफ लगातार चेतावनी दी है। पुतिन के अनुसार इससे परमाणु टकराव हो सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button