प्रीतम सिंह ने सतपाल महाराज पर बोला हमला, कह गए ये बड़ी बात

देहरादून- पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने दुबई गए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पर चारधाम यात्रा व्यवस्था को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महाराज राज्य के नहीं, विश्व के पर्यटन मंत्री हैं। दरअसल, कांग्रेस के तमाम बड़े नेता चारधाम यात्रा व्यवस्था को लेकर इन दिनों प्रदेश सरकार पर हमलावर हैं। कोरोना महामारी के चलते बीते दो वर्ष ठप रही चारधाम यात्रा इस बार पुराने तरीके से प्रारंभ हुई है। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्री चारधाम पहुंच रहे हैं। इससे यात्रा को लेकर सरकार की व्यवस्था कम पड़ रही हैं। बीते दिनों गढ़वाल दौरे से लौटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा चार धाम में होने वाली मौत और अन्य व्यवस्था के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महाराज प्रदेश के पर्यटन मंत्री नहीं हैं। वैसे भी वह देश और प्रदेश की बात नहीं करते, विश्व की बात करते रहते हैं। आपको बता दें कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। जिसके दौरान नेताद्वय ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button