उत्तराखंडदेशपुलिस

तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंच रही है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय उत्तराखंड आगमन पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए गए सतर्क रहने के निर्देश

तीन दिवसीय दौरे पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवभूमि उत्तराखंड पहुंच रही है। सात से नौ नवंबर तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा को देखते हुए सारी व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बता दें कि आज 7 नवंबर को श्याम तक देहरादून पहुंच रही हैं, जिसके चलते जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर देहरादून तक सुरक्षा घेरा कड़ा किया गया है।

बद्रीनाथ और श्रीनगर में राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते वहां की सुरक्षा में भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। 8 नवंबर की सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचेगी और दोपहर तक श्रीनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी।

9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति रिजर्व पुलिस लाइन में होने वाली रैतिक परेड में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिले से पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनज़र अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिस बल को निर्देशित किया कि वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से तीन घंटे पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंच जाएं।

साथ ही अगर कोई भी कोई भी संदिग्ध वस्तु मिले तो उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारी को दें। किसी भी व्यक्ति को बिना चेकिंग करें जाने न दिया जाये।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button