पिथौरागढ़ सोबला में फटा बादल

पिथौरागढ़ सोबला में फटा बादल

पिथौरागढ़ आपदा कहर बन कर बरस रही है। कहीं भूस्खलन से मकान जमीदोज हो रहे हैं, तो कहीं पहाड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो रहा है। जिले की धारचूला तहसील में तो मानो प्राकृतिक आपदा एक बार फिर लोगों में अपना खौफ दिखाना चाह रही है। हर वर्ष सीमांत के शांत पहाड़ों में हलचल होती है और उसका शिकार स्थानीय निवासी होते है। एलधार में हुए हादसे के बाद अब सोबला में बादल फटने की घटना सामने आई है।

जहां वैली ब्रिज बह गया है। भूस्खलन के कारण धौली नदी में मलवा जमा होने से झील बन गई है। तो वही, भारत नेपाल सीमा पर बहने वाली काली नदी का जल स्तर बढ़ जाने से नदी किनारे बसी बस्तियों को खतरा पैदा हो गया है। इधर धारचूला एलधार की सुध लेने गए जिलाधिकारी ने सूचना मिलने के बाद सोबला का रुख कर लिया है। संचार सुविधा ठीक रही तो बादल फटने से हुए नुकसान की जानकारी जल्द मिलने के उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button