उत्तराखंड

पौड़ी : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पौड़ी नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

मामला पौड़ी जनपद के सतपुली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा थाना सतपुली में तहरीर देकर बताया गया कि उनकी नाबालिक बेटी दोपहर 1 बजे घर से बिना बताये कहीं चली गई व किसी के द्वारा उसका अपहरण किया गया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी।

जांच के दौरान विवेचक द्वारा अपहरत नाबालिग को सतपुली आम के पेड़ के पास से सकुशल बरामद किया गया। पीड़िता द्वारा अपने बयानों में बताया कि मैं सोमवार को दोपहर 1 बजे अपने घर से बिना बताये फरमान से मिलने चली गयी थी। उसके बाद मैं वापस अपने घर नहीं गयी।

फरमान द्वारा पीड़िता/अपहर्ता के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाना बताया गया। जिस पर पुलिस ने एक सूचना के बाद बीती शाम लगभग 7 बजे आरोपी फरमान पुत्र अनवर निवासी विकास मौहल्ला सतपुली को दंगलेश्वर मंदिर से आगे मुख्य सड़क से गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button