27 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपित नाइजीरियन और महिला गिरफ्तार

देहरादून। घनसाली नई टिहरी निवासी एक व्‍यक्ति से 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोपित नाइजीरिया का नागरिक और एक नागालैंड निवासी महिला को पुलिस ने नोएडा से पकडा है।
जानकारी के अनुसार एसएसपी टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल निवासी घनसाली टिहरी एनजीओ संचालित करते हैं। पिछले साल इन्हें बैंक अधिकारी बनकर नाइजीरिया का नागरिक इरीभोग जेरोम विक्टर ने फोन किया और ग्रामीण क्षेत्र में विकास के लिए 11 करोड़ रुपये देने का प्रलोभन दिया।


लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल उसकी बातों में आ गए और उन्होंने अलग.अलग खातों में 27 लाख 28 हजार 500 रुपये जमा कराए। लेकिन सेमवाल के खातों में कोई रुपये नहीं आया। उसके बाद लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल ने घनसाली थाना में अज्ञात आरोपि‍त के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। नाइजिरिया निवासी ठग दिल्ली में टूरिस्ट वीजा पर आया था। उसका वीजा खत्म हो गया है। वह दिल्ली में फर्जी तरीके से रह रहा था। दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और काल डिटेल के आधार पर नोएडा से नाइजिरिया के नागरिक इरीभोग जेरोम विक्टर और नागालैंड निवासी महिला ल्यांग पिखुम्ला चांग को गिरफ्तार किया है। दोनों ने अलग.अलग एटीएम कार्ड से उक्त धनराशि निकाली थी।
एसएसपी ने बताया कि विक्टर और ल्यांग पिखुम्ला दोनों चार साल से दिल्ली में लिव इन रिलेशन में रहते हैं। इनका दो साल का बेटा भी है। महिला अभी गर्भ से है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button