नई वंदे भारत ट्रेन ने तोड़ा बुलट ट्रेन का रिकॉर्ड, 52 सेकेंड में पकड़ी 100KM की रफ्तार

वंदे भारत एक्सप्रेस: भारतीय रेल विकास के साथ साथ प्रतिदिन नई उपलब्धियां हासिल कर रही है। भारतीय रेल वंदे भारत ट्रेन के नए एडिशन के संचालन की तैयारी में है और जो लगभग पूरी भी हो गई हैं. उम्मीद है कि ये तीसरी और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जल्द अहमदाबाद-मुंबई रूट पर दौड़ती नजर आएगी। फिलहाल तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ने ट्रायल रन के दौरान केवल 52 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पाकर बुलेट ट्रेनों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी है।

ट्रायल रन के परिणामों की घोषणा करते हुए रेल मंत्री वैष्णव ने कहा, “वंदे भारत ट्रेन का तीसरा परीक्षण गुरुवार को पूरा हो गया। इसने 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 52 सेकेंड में पूरी कर ली, जबकि बुलेट ट्रेन इस रफ्तार को हासिल करने में 54.6 सेकेंड का समय लेती है। इस नई ट्रेन की अधिकतम गति 180 किमी प्रति घंटा है। पुरानी वंदे भारत की अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटे है।” उन्होंने आगे कहा, ”आरामदायक यात्रा के लिए इस ट्रेन में कई विशेषताएं हैं। गुणवत्ता और सवारी सूचकांक में सुधार हुआ है। इन मापदंडों पर ट्रेन का स्कोर 3. 2 है जबकि विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2. 9 है।”

उन्होंने ये भी बताया कि फोटोकैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम नई वंदे भारत ट्रेन को कोरोना सहित हवा से फैलने वाली तमाम बीमारियों से मुक्त रखेगा। रेल मंत्रालय पॉयलेट प्रोजेक्ट के तौर पर नई वंदे भारत में विषाणु रोधक यह सिस्टम लगाने जा रहा है। सफलता मिलने के बाद सभी वंदे भारत ट्रेनों सहित रेलवे की प्रीमियम राजधानी, शताब्दी, दुरंतो सहित अन्य ट्रेनों में इस योजना को लागू किया जाएगा। बता दें कि वर्तमान में भारतीय रेल दो वंदे भारत ट्रेनों का संचालन कर रही है जिनमें से एक ट्रेन का संचालन दिल्ली से कटरा और दूसरी का दिल्ली से वाराणसी के बीच किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button