धर्म-संस्कृति

Navratri 2024: संतान प्राप्ति के लिए जरूर करें मां स्कंदमाता की विशेष पूजा

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 09 अप्रैल को हुई थी। जिसके चलते आज नवरात्रि का पांचवा दिन है। आज के दिन माता स्कंदमाता की पूजा की जाती है। संतान प्राप्ति के लिए आज इस तरह से आप मां स्कंदमाता की पूजा कर सकते हैं।

Navratri 2024: आज यानी कि शनिवार 13 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि(Navratri 2024) का पांचवां दिन है। चैत्र नवरात्रि के 5वें दिन मां दुर्गा के पांचवा स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा की जाती हैं। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी यानी की पांचू तिथि को मां स्कंदमाता की उपासना का शास्त्रों में विधान है।

Also Read: JP Nadda: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने Congress पर लगाया भाई को भाई से लडवाने का आरोप

स्कंदमाता रूप की आराधना करने से शत्रु होते है पराजय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा के स्कंदमाता रूप की आराधना करने से शत्रु पराजित हो जाते है। इसके साथ-साथ माता अपने श्रद्धालुओं के मन की हर इच्छा को पूरा  भी करती हैं। यदि मां स्कंदमाता को आप उनका मनपसंद और प्रिय भोग लगाएंगे तो इससे माता की विशिष्ट कृपा आप पर होगी। आइए जानते है कि कैसे माता की पूजा करें और कौन सा भोग उन्हें लगाए।

मां स्कंदमाता की पूजा विधि

नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा के लिए सुबह स्नान करें। इसके बाद सफेद रंग के वस्त्र धारण करें। पूजा के लिए हाथ में लाल पुष्प लेकर देवी स्कंदमाता का आह्वान करें। देवी को अक्षत, गंध, फूल, धूप, बताशा, पान, सुपारी, लौंग चढ़ाएं। माता की आरती करें। इस दौरान शंख बजाएं और मंत्रों का जाप करें।

Also Read: Mallika Sherawat को जब Emraan Hashmi ने कहा था “Bad Kisser”

मां स्कंदमाता मंत्र का मंत्र जाप

या देवी सर्वभूतेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button