स्वास्थ्य

National Nutrition Week 2023: इसलिए मनाया जाता है राष्ट्रीय पोषण सप्ताह, जानें अहम बातें

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2023 (National Nutrition Week 2023) कल यानी 1 सितंबर से शुरू हो गया है। इस सप्ताह की समाप्ति 7 सितंबर को होगी। भारत को कुपोषण मुक्त करने के उद्देश्य से यह सप्ताह प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। आइए जानते है इससे जुड़ी कुछ अहम जानकारी जो हर भारतवासी को जरूर पता होनी चाहिए।

National Nutrition Week 2023: भारत में वर्तमान समय में कुपोषण एक गंभीर समस्या है। इसका मुख्य कारण गरीबी और पोषक आहार को लेकर लोगों के बीच जागरूकता की कमी है। यह देखा जा सकता है 14 अक्टूबर 2022 को जारी ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) 2022 की रिपोर्ट में, जिसमें भारत को 121 देशों में से 107 वां स्थान दिया गया है। इसके कारण लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने के लिए और पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में बताने के लिए राष्ट्रीय पोषण सप्ताह(National Nutrition Week 2023) मनाया जाता है।

“जो इंसान अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेता है, वही सबसे बड़ा अमीर होता है।”आज के समय में सभी लोग केवल पैसों के पीछे भाग-दौड़ कर रहे हैं। यदि आप भी उन्हीं में से एक है और अपने स्वास्थ्य(nutrition) को नजरअंदाज कर रहे हैं, तो आप अपने जीवन के साथ बहुत बड़ी नाइंसाफी कर रहे हैं। हकीकत में केवल ज्यादा पैसा होने से आप अमीर नहीं बनते है, बल्कि स्वस्थ जीवन(healthy diet) जीने से आप असली अमीर कहलाते है। 

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह इतिहास

राष्ट्रीय पोषण दिवस मनाने के फैसले में बहुत से बदलाव हुए। 1975 में सबसे पहले राष्ट्रीय पोषण दिवस मनाने की नींव रखी गई थी। शुरू में इसे एक हफ्ते के लिए मनाते थे, लेकिन बाद में वर्ष 1980 में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह एक हफ्ते की बजाय एक महीने मनाया जाने लगा था। फिर 1982 में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह हर वर्ष सितंबर महीने के पहले सप्ताह में मनाया जाने लगा। इसके बाद से सितंबर महीने में 1 से 7 सितंबर तक पोषण सप्ताह के रूप में मनाया जाने लगा।

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की थीम

हर साल राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है। इसके लिए भारत सरकार एक विशेष थीम भी तय करती है। यह थीम स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रखी जाती है और हेल्थ को लेकर पोषण को बढ़ावा देने के लिए यह दिन मनाया जाता है। यूनिसेफ के मुताबिक, न्यूट्रिशन वीक 2023 की थीम ‘हेल्दी डाइट गाविंग अफॉर्डेबल फॉर ऑल’ (Healthy Diet Gawing Affordable for All) यानी ‘सभी के लिए किफायती स्वस्थ आहार’ है।

ऐसे मनाया जाता है राष्ट्रीय पोषण सप्ताह

महिला और बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत खाद्य और पोषण बोर्ड द्वारा हर साल राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया जाता है। पोषण सप्ताह के मौके पर बहुत से कार्यक्रमों का आयोजन होता है जिसके जरिए जागरूकता फैलाई जाती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button