उत्तराखंडदुर्घटनानैनीतालपुलिस

Nainital News: गहरी खाई में गिरी पिकअप, 8 लोगों की मौत

नैनीताल के पास बेतालघाट में देर रात एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है।

Nainital News: उत्तराखंड में सड़क हादसे और उनमें जान गवांते लोगों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन कोई न कोई दुखद घटना की खबर सामने आती है। वहीं अब एक बार फिर एक और सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। नैनीताल के पास बेतालघाट विकासखंड स्थित ऊंचाकोट क्षेत्र में देर रात एक पिकअप वाहन करीब 200 मीटर की गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है।

Nainital News: 200 मीटर नीचे खाई में गिरा था वाहन

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार चालक के साथ नौ मजदूर पिकअप वाहन में सवार होकर रात करीब साढ़े दस बजे रामनगर के लिए रवाना हुए। नेपाली श्रमिकों को रामनगर से नेपाल जाना था। वाहन गांव से कुछ ही आगे बढ़ा था कि चालक ओड़ा बास्कोट गांव (नैनीताल) निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र कुमार पुत्र हरीश राम संतुलन खो बैठा। रोड संकरी होने की वजह से गाड़ी करीब दो सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई।

यह भी पढ़े: https://voiceofuttarakhand.com/premnagar-news-loud-explosion-in-the-air-appeal-to-people-to-exercise-control/

Nainital News: काम खत्म कर लौट रहे थे वापस

पिकअप वाहन में सवार सभी क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाने का काम खत्म करने के बाद वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले नेपाली मजदूरों के नाम और उनके घर का पता अभी नहीं चला है। घायलों के होश में आने के बाद ही कुछ जानकारी हासिल हो सकेगी।

यह भी पढ़े: https://voiceofuttarakhand.com/aishwarya-filed-for-divorce-does-not-want-to-maintain-relationship-with-her-husband/

Nainital News: आठ लोगों की मौत, दो लोग घायल

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कत आई, लेकिन सभी शवों को मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाल लिया गया। हादसे में दो लोग घायल हैं।

मृतकों के नाम
50 वर्षीय विश राम चौधरी, 45 वर्षीय धीरज, 40 वर्षीय अनंत राम चौधरी, 38 साल का विनोद चौधरी, 55 वर्षीय उदय राम चौधरी, 45 वर्षीय तिलक चौधरी और 60 वर्षीय गोपाल हैं।

घायलों के नाम
दशरथ बहादुर (34)
नौरथी देवी (36)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button