उत्तराखंडदेहरादून

Mussoorie: जब National Highway के बुरे हाल तो बाकि सड़कों का क्या होगा

दुर्घटनाओं को न्योता देने वाला बना मसूरी- यमुना पुल नेशनल हाइवे। किसी भी दिन कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

Mussoorie | धनवीर सिंह कुंमाई रिपोर्ट:  मसूरी- यमुना पुल NH अपनी खस्ताहाल स्थिति के कारण सुर्खियों में हैं। मार्ग कि हालत को देखते हुए ग्रामीणों पर्यटको के साथ वाहन स्वामियों में भय व आक्रोश व्याप्त हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य, ख्यार्सी, जौनपुर विकासखण्ड नरेंद्र पंवार का कहना है कि यह मार्ग पर्यटन कि दृष्टि से महत्वपूर्ण है। चार धाम यात्रा भी इसी मार्ग से होकर जाती हैं। नैशनल हाई-वे होंने के कारण भी इसका विशेष महत्व है। परन्तु लोक निर्माण विभाग कि कार्यप्रणाली व यमुना मसूरी पेयजल योजना में ठेकेदारों के गैरजिम्मेदाराना कार्यों से इस मार्ग कि यह दशा है।

आगे समाजसेवी प्रकाश राणा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि यह मार्ग आयें दिन दुर्घटनाओं को न्योता देने वाला बन गया है। किसी भी दिन कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। छोटी मोटी घटना तो इस रोड पर रोजाना होती रहतीं हैं। वाहन स्वामियों को इस नैशनल हाई-वे पर चलने से 10-15 दिनों में अपने वाहनों कि सर्विस करवानी पड़ रहीं हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button