अल्मोड़ाउत्तराखंडदेश

Martyrdom: मणिुपर नक्‍सली हमले में उत्‍तराखंड का जवान शहीद

16 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात कमल सिंह भाकुनी मणिुपर में हुए नक्‍सली हमले में शहीद हो गए हैं। सीएम धामी ने इस दुःख की घड़ी पर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Martyrdom: देश की रक्षा करते हुए उत्तराखंड के एक जवान की शहादत की खबर सामने आ रही है। मणिुपर में हुए नक्‍सली हमले में 16 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात कमल सिंह भाकुनी बलिदान हो गए है। कमल सिंह भाकुनी केवल 24 वर्ष के थे। बीते मंगलवार को उन्हें ड्यूटी के दौरान गोली लग गई, गोली लगने से कमल सिंह शहीद हो गए है। इतनी कम उम्र में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो जाने की खबर से न सिर्फ उनके परिवार में बल्कि पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है।

Martyrdom: अल्मोड़ा जिले के निवासी थे शहीद कमल सिंह

शहीद कमल सिंह अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के चनौदा, बूंगा के रहने वाले हैं। कमल के पिता गांव में काश्तकारी करते हैं। माता दीपा भाकुनी गृहणी है। शहीद कमल का बड़ा भाई भी सेना में सेवारत है। वही शहीद कमल सिंह अभी अविवाहित थे।

Martyrdom: शहादत की खबर सुन घर में छाया मातम

कमल सिंह के शहीद होने की खबर जैसे ही गांव पहुंची, वैसे ही पूरा गांव सदमे में डूब गया। सैनिक कमल सिंह भाकुनी के मणिपुर में बलिदान होने के बाद से पूरा गांव शोक में डूब गया। इस बीच उसके घर में लोगों सांत्वना देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। तमाम प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब दिवंगत का पार्थिव गुरुवार को गांव पहुंचेगा। जहां राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़े: https://voiceofuttarakhand.com/vijender-singh-left-congress-and-joined-bjp-party-eyeing-jat-vote/

Martyrdom: CM धामी ने प्रकट किया दुःख

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहीद कमल सिंह को पर दुख व्यक्त करते हुए अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मणिपुर में मां भारती की सेवा करते हुए नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए सैन्यभूमि उत्तराखंड के लाल एवं 16 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात कमल सिंह भाकुनी की शहादत को शत्-शत् नमन। ईश्वर, दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की असीम शक्ति प्रदान करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button