राजनीति

LokSabha 2024 : पंजाब में मैदान में अकेले उतर सकती है भाजपा

सीट बंटवारे पर नहीं बनी बात। भाजपा के पंजाब प्रमुख ने कहा लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से पूछ के लिया गया फैसला।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंजाब प्रमुख सुनील जाखड़ ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में आगामी लोकसभा आम चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने सीमावर्ती राज्य में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया है।

जाखड़ ने कहा कि यह फैसला पंजाब के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर लिया गया है। जाखड़ ने कहा, “यह फैसला राज्य में लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर लिया गया।”

इसके साथ ही सुनील जाखड़ ने अकाली दल के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना से इनकार कर दिया है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने मीडिया को बताया कि अकाली दल और भाजपा राज्य में सीट बंटवारे पर आम सहमति तक पहुंचने में असमर्थ रहे।

सीटों के बंटवारे को लेकर चल रहे मतभेद में अकाली दल ने नौ सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा था और शेष चार सीटें भाजपा को देने की पेशकश की थी। हालाँकि, भाजपा ने पीएम मोदी की व्यापक लोकप्रियता को दर्शाते हुए बड़ी हिस्सेदारी मांगी थी।

बीजेपी को राज्य की 13 लोकसभा सीटों में से 5 पर जीत का भरोसा है। भाजपा के एक शीर्ष सूत्र ने कहा, “अगर शिरोमणि अकाली दल हमारी शर्तों पर सहमत होता है, तो गठबंधन को अंतिम रूप दिया जाएगा। लेकिन, उन्हें बातचीत की मेज पर आना चाहिए और हमें आश्वस्त करना चाहिए कि हमें पंजाब में लड़ने के लिए 5 सीटें मिलेंगी।”

शिरोमणि अकाली दल 2020 में नए कृषि कानूनों के विरोध में NDA से बाहर हो गई थी। 2019 में, भाजपा और अकाली दल ने सीमावर्ती राज्य में दो-दो सीटें जीतीं थी।

कांग्रेस पार्टी ने उत्तर और मध्य भारत में देखे गए मोदी लहर को धत्ता बताते हुए आठ संसदीय सीटें जीतीं। बाकी पांच सीटें बीजेपी, अकाली दाल और आम आदमी पार्टी ने हासिल कीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button