टिहरी के लाल ने माउंट किलिमंजारो फतह कर रचा इतिहास, देश-प्रदेश का नाम किया रोशन

टिहरी के सपूत ने अपनी मेहनत और लगन से प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। बताया जा रहा है कि पर्वतारोही रोहित भट्ट (Mountaineer Rohit Bhatt) ने अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी तंजानिया (Tanzania) स्थित माउंट किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro) को फतह कर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने महज तीन दिन में इस पर्वत को फतह कर इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि से जहां प्रदेश गौरावंवित हुआ है। वहीं उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी निवासी पर्वतारोही रोहित भट्ट ने 5895 मीटर पर स्थित अफ्रीकी देश तंजानिया की सबसे ऊंची चोटी में किलिमंजारो को फतह करने का सपना देखा। और इस सपने को उन्होंने पूरा कर दिखाया। बताया जा रहा है कि सामान्यता पर्वतारोही इस पर्वत को फतह करने के लिए 6 दिन का समय लगाते हैं लेकिन रोहित ने इस कार्य को 3 दिन में पूरा कर विश्व रिकॉर्ड और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने का सपना देखा। और अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए जुट गए। अपने जज्बे के चलते उन्होंने अपना लक्ष्य पा लिया।

बताया जा रहा है किउन्होंने 28 जनवरी की सुबह यह उपलब्धि पाई। वह 23 जनवरी 2023 को भारत से तंजानिया के लिए रवाना हुए थे। उन्होने 25 जनवरी की सुबह तंजानिया के किलिमंजारो पार्क से यात्रा शुरू की और अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर 28 जनवरी, 2023 को सुबह 6 बजे 361 फीट का भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा करा देश का नाम दुनिया में रोशन कर दिया। रोहित की इस उपलब्धि से उनके परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वहीं उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button