खेल कूद

वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराया

वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मैच में भारत ने श्रीलंका को दी 302 रनों से शिकस्त, विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की बेहतरीन पारी।

भारतीय टीम गुरुवार को विश्व कप 2023 में श्रीलंका को 302 रनों से हराने के बाद सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई। भारतीय टीम ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए श्रीलंका को 358 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शामी ने ध्वस्त करते हुए 55 रनों पर समेट दिया।

टॉस जीत कर भारत को पहले बल्लेबाज़ी करने का निमंत्रण देना श्रीलंका को भारी साबित हुआ। भारत के लिए शुभमन गिल (92 रन), विराट कोहली (88 रन) और श्रेयस अय्यर (82 रन)  ने बेहतरीन पारी खेली हालांकि कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला इस मैच में शांत रहा।

श्रीलंका के लिए केवल दिलशान मदुशंका ने ही बेहतरीन प्रदार्शन किया। उन्होंने 80 रन दे कर 5 विकेट हासिल किए।

भारत ने अभी तक अपने विश्व कप अभियान में सभी मैच जीते हैं। आने अब तक के सात मैचों में भारत ने पांच बार की चैंपियन आस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूज़ीलैंड और डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को हरा चुकी है। 14 अंकों के साथ भारत अब अंक तालिका के शीर्ष पर मौजूद है। भारत अब अपना अगला मैच मजबूत स्तिथि वाली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 नवंबर, रविवार को खेलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button