ठंड से आए हाथों-पैरों में सुजन! तो करें ये उपाय

कुछ ही दिनो मे ठण्ड का मौसम आने वाला है। ठंड में ठिठुरन बढ़ने के साथ ही लोगों को तरह तरह कि स्किन प्रोब्लम्स होने लगती हैं। और हमे कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्ही में से एक है पैर और हाथों में सूजन आना। इसके दौरान जॉइंट पेन होने लगते हैं। ऐसे में आप ये नहीं समज पाते कि आपको ये बीमारी या दर्द हो क्यों रहा है।

आइए आपको बताते हैं ठण्ड में होने वाले हाथ और पैरों मे होने वाले सुजन के कारण, और उससे छुटकारा पाने के घरेलु उपचार:-

  • ठण्ड में पैरों की उंगलियों में सूजन ठंडे फर्श पे नंगे पैर चलने और ठिठुरन भरी हवाओं के वजह से होता है।
  • इसके लिए सबसे पहले आप उंगलियों में नींबू का रस लगाएं। यह रस सूजन कम करने और दर्द में राहत दिलाने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
  • पैरों की सूजन दूर करने में सरसों का तेल भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप 4 चम्मच सरसों के तेल में एक चम्मच सेंधा नमक मिलाकर अच्छे से गर्म कर लें। इसके बाद सोने से पहले हाथ और पैर की सूजी हुई उंगलियों पर उस तेल को लगाएं। कोशिश करें कि पैरों की उंगलियों में तेल लगाने के बाद मोज़े पहनकर सोएं।
  • अगले उपाय के लिए आप सरसों का तेल गर्म करके इसमें लहसुन भी डाल सकते हैं। और मालिश कर सकते हैं।
  • हल्दी भी इस समस्या में भट लाभदायक है। आयुर्वेद में हल्दी को सबसे गुणकारी माना गया है। इससे न केवल शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, बल्कि एनर्जी भी बूस्ट अप होती है। सर्दियों में हाथ-पैरों की उंगलियों में सूजन आने पर आधा चम्मच हल्दी में जैतून का तेल मिलाकर सूजन वाली जगह पर लगाएं। इससे आपको काफी रहत मिलेगी।
  • इसके लिए आप प्याज़ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। प्याज़ में एंटी-बायोटिक और एंटी-सैप्टिक गुण होते हैं। जिसकी वजह से इसका रस उंगलियों में होनी वाली सूजन और दर्द को दूर कर्ता है। सुजन वाली जगह पर आप प्याज का रस लगा कर छोड़ दें। आपको धीरे-धीरे राहत मिल जाएगी। उम्मीद है सेहत से जुडी यह जानकारी आपको पसंद आई होगी।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button